डीआरडीओ को मिली आज बड़ी सफलता, अग्नि-5 का हुआ सफल परिक्षण

नई दिल्ली:आज का दिन भारतीय सुरक्षा के लिहाज से बहुत बड़ा दिन है। आज भारत ने अग्नि-5 का सफल परिक्षण किया। इस मिसाइल के दम पर भारत पाकिस्तान और चीन को कुछ ही मिनटों में धवस्त करने की ताकत रखेगा।

देर रात किया गया टेस्ट

यह टेस्ट रात में किया गया है। पहली बार मिसाइल को इसकी पूरी रेंज यानी टारगेट को 5500 किलोमीटर दूर जाकर ध्वस्त कर दिया। इस मिसाइल को डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने संयुक्त रूप से बनाया है।

50 किलोग्राम भार वाली है यह मिसाइल

अग्नि-5 मिसाइल का वजन 50हजार किलोग्राम है। यह 17.5 मीटर लंबी है। इसका व्यास 2 मीटर यानी 6.7 फीट है। इसके ऊपर 1500 किलोग्राम वजन का परमाणु हथियार लगा सकते हैं। इस मिसाइल में तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं।

29,401 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से कर सकती है हमला

अग्नि-5 मिसाइल 29,401 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दुश्मन पर हमला करती है। इसमें रिंग लेजर गाइरोस्कोप इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस, सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम लगा हुआ है। अग्नि-5 मिसाइल टारगेट पर सटीकता से हमला करता है। अगर टारगेट अपनी जगह से हटकर 10 से 80 मीटर तक भी जाता है तो उसका बचना मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *