सुक्खू ने विधायकों संग की खरगे से मुलाक़ात, विधानसभा सत्र के बाद होगा कैबिनेट विस्तार

नई दिल्ली: हिमाचल में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कांग्रेस सभी विधायकों के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अपने विधायकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।

क्या कहा सुक्खू ने

मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाक़ात के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम सब कांग्रेसी मुख्यमंत्री का धन्यवाद करने आए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली आया हूं। सभी 40 विधायक, प्रदेशाध्यक्ष साथ आए। हम ने धन्यवाद किया कि जिस प्रकार आपने हमें आशीर्वाद दिया, सहयोग दिया। सुक्खू ने कहा कि चुनावों के दौरान वह खुद भी आए, जिसके कारण पार्टी जीती। इसका लिए हम उनका धन्यवाद करने आए थे।

विधानसभा सत्र के बाद होगा कैबिनेट विस्तार

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगे कहा कि पूरे चुनाव के दौरान हमें राष्ट्रीय नेतृत्व का पूरा सहयोग मिला और पार्टी हाईकमान के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार की बाबत कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के बाद कैबिनेट का विस्तार कर लिया जाएगा।

सभी विधायक राजस्थान के लिए हुए रवाना

आज सुक्खू अपने सभी विधायक साथियों के साथ राजस्थान के लिए रवाना हो चुके हैं। विधायक बस से राजस्थान के लिए रवाना हुए, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री एक ही चॉपर में राजस्थान रवाना हुए हैं। सभी कल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *