West Bengal: नॉर्थ परगना 24 की झुग्गियों में लगी आग, 50 घर जलकर हुए खाक

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के हाबरा नगर पालिका की झुग्गियों में आग लग गई। इसमें 50 घर जलकर खाक हो गए। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ 24 परगना की हाबरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 की झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। जिसमें 50 घर जलकर खाक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *