हरियाणा में कुछ मंत्रियों की बेहद खराब परफॉर्मेंस मिली है। कुछ मंत्री राज्य भर में लोगों के बीच पहुंचने के बजाय अपने हलकों तक ही सीमित होकर रह गए हैं। मंत्रियों की लोगों से दूरी CM मनोहर लाल को खटक गई है। उन्होंने मंत्रियों के लिए पब्लिक शेड्यूल बनाने का फैसला किया है। इस शेड्यूल के तहत सभी मंत्रियों को BJP के कार्यालय में रोज 2 घंटे बारी-बारी से ड्यूटी देनी होगी।
इसके लिए मंत्रियों को दिन भी आवंटित भी किए जाएंगे, जिससे पब्लिक को उन्हें मिलने में आसानी रहे। पिछले कुछ समय से मंत्रियों के न मिलने को लेकर विधायक और BJP के वर्कर भी शिकायत कर रहे थे। ऐसे में संगठन की शिकायत को लेकर CM ने यह कड़ा रुख दिखाया है।