राज कपूर को यूं ही बॉलीवुड का शो मैन नाम नही दिया गया है। 14 दिसंबर 1924 को पाकिस्तान में पैदा हुए राजकपूर ने रंगमंच पर बॉबी, राम तेरी गंगा मैली आवारा, श्री 420, चोरी चोरी समेत सैकड़ों एक से बढ़ कर एक बेहतरीन फिल्में दी। राज कपूर ने अपनी शानदार एक्टिंग और बेहतरीन निर्देशन से मनोरंजन की दुनिया में असीम योगदान दिया। उन्होंने बड़े पर्दे पर कई सारे जोखिम भरे प्रयोग भी किए जिसकी वहज से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा था। इन प्रयोगों की सबसे टॉप लिस्ट में उनकी फिल्म मेरा नाम जोकर रही, जो उनका ड्रीम प्रोजकेट थी। इस फिल्म को बनाने के लिए राज कपूर को काफी कर्ज लेना पड़ा था। इस फिल्म की शूटिंग कम्पलीट होने में करीब 6 साल लग गए थे। हालांकि यह फिल्म लोगों पर मनफाकि छाप नहीं छोड़ सकी और बुरी तरह से फ्लॉप रही।
मशहूर थे राज-नरगिस के इश्क के चर्चे
राज कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। उनकी शादी कृष्णा राज से हुई थी जिनका सिनेमा से कोई लेना देना नहीं था लेकिन शादी से पहले राज कपूर का नाम उस दौर की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस नरगिस के साथ जुड़ चुका था। दोनों के इश्क के चर्चे उस वक्त हर किसी की जुबां पर थे और आज भी राज कपूर का जिक्र आते ही नरगिस की बात भी जरूर होती है।
राज कपूर से शादी करना चाहती थीं नरगिस
राज कपूर और नरगिस ने आह, बरसात, आवारा, श्री 420, चोरी चोरी समेत कई सारी फिल्मों में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ गईं। जिसके बाद दोनों का दिल हमेशा के लिए एक हो गया। लेकिन कुछ समय बाद राज कपूर ने कृष्णा से शादी से कर ली। शो मैन की शादी होने के बाद भी नरगिस उन्हें बेहद प्यार करती थीं। उन्हें हमेशा ऐसा लगता था कि, राज कपूर अपनी पत्नी कृष्णा को तलाक देकर उनसे शादी कर लेंगे। लेकिन राज कपूर ने ये साफ कर दिया था कि वो अपनी पत्नी को कभी नहीं छोड़ेंगे। कहा जाता है कि राज कपूर के इस जवाब ने नरगिस को भीतर तक पूरी तरह से तोड दिया था।
आर के स्टूडियो से बना ली थी दूरी
राज कपूर से ना सुनने के बाद नरगिस ने उनसे और आरके स्टूडियों से दूरी बना ली थी। कहा जाता है कि उन्होंने आरके स्टूडियों में कभी भी एंट्री ना करने की कसम खाई ली थी। इस कसम को उन्होंने 24 साल तक कायम रखा। हालांकि 24 साल के लंबे अरसे बाद दोनों की जिंदगी में एक मोड़ आया जिसने दोनों की मुलाकात उसी आरके स्टूडियों में कराई जंहा कभी नरगिस का रोजाना आना-जाना हुआ करता था। यह मौका था राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर की शादी का। ऋषि कपूर की शादी आरके स्टूडियों से हो रही थी। जिसमें शामिल होने के लिए नरगिस अपने पति सुनील दत्त के साथ पहुंची। और इस तरह से नरगिस को 24 साल बाद अपनी कसम को तोड़ना पड़ा और एक बार फिर राज कपूर और नरगिस की मुलाकात आर के स्टूडियो में हुई।