#OPPOINNODay आज OPPO का ऐनुअल इवेंट ‘OPPO Inno Day 2022’ आयोजित

चीनी मोबाइल फोन निर्माता OPPO की ओर से यह घोषणा की गई है कि, भारत में 14 दिसंबर को यानी आज OPPO का ऐनुअल इवेंट OPPO Inno Day आयोजित किया जाएगा।जो दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। इवेंट के दौरान कंपनी टेक्नोलॉजी में अपनी लेटेस्ट उपलब्धियों को दिखएगी और इसी के साथ इसके कुछ नए प्रॉडक्ट्स भी लॉन्च हो सकते हैं। पिछले साल के प्रदर्शन में कंपनी ने अपनी 150W और 240W SuperVOOC फास्ट-चार्जिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च की थी जो कि, एक फोन को 10 मिनट के अंदर चार्ज करने की क्षमता रखती है।

यह इवेंट आज और कल यानी 14 और 15 दिसंबर को वर्चुअल माध्यम में ग्लोबली आयोजित किया जाएगा।इस साल OPPO Inno Event की थीम बेहतर भविष्य को एंपावर करना है। कंपनी अपने नए फोंस OPPO Find N2 और Find N2 Flip भी 15 दिसंबर को चीन में लॉन्च करने वाली है।

अनुमान है कि, OPPO फास्ट चार्जिंग और बैटरी टेक्नोलॉजी से संबंधित कुछ डीटेल्स रिवील कर सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, इसलिए समय ही बता सकता है कि, यह इवेंट असल में कैसा होने वाला है।कंपनी 5G टेक्नोलॉजी और MariSilicon X NPU से संबंधित भी कुछ घोषणाएँ कर सकती है जो कि Find N स्मार्टफोन के साथ Inno Day 2021 में लॉन्च किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *