Ranji Trophy: हरियाणा की टीम 46 रनों पर सिमटी, सिक्सर किंग युवराज ने बनाए सिर्फ 1 रन

चंडीगढ़: रणजी ट्रॉफी 2022-23 की शुरूआत हो चुकी है। सोमवार से हरियाणा और हिमाचल के बीच खेले जा रहे मुकाबले में हरियाणा की टीम अपनी पहली पारी में महज 46 रनों पर ऑल आउट हो गई। सिक्सर किंग युवराज सिंह सिर्फ 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलिन लौट गएं।

घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के इस सीजन का पहला मुकाबला हिमाचल और हरियाणा के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी हरियाणा की टीम को शुरूआत से ही एक के बाद एक तगड़े झटके लगे। टीम के सभी बल्लेबाज हिमाचल के घातक गेंदबाजों के सामने ताश के पत्ते की तरह बिखर गएं।

10 बल्लेबाज तो ऐसे रहे जिन्होंने दहाई का आंकड़ा भी नहीं छुआ। टीम की ओर से सबसे ज्यादा 19 रन निशांत सिद्धू ने बनाएं। हिमाचल की तरफ से वैभव अरोड़ा ने 4 और सिद्धांत शर्मा ने 3 विकेट झटके।

युवी से टीम को बड़ी उम्मीदें

हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके युवराज सिंह से काफी उम्मीदें थी लेकिन वो पहली पारी में हिमाचल के गेंदबाजों की धुनाई नहीं कर सके और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी पारी में उनसे अच्छे स्कोर की आशा है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि अगर सिक्सर किंग युवी का बल्ला चल पड़ा तो हरियाणा की टीम रनों का पहाड़ खड़ा कर देगी।

रणजी ट्रॉफी में उतरी है 38 टीमें

इस बार की रणजी ट्रॉफी सीजन में कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को 2 कैटेगरी में बांटा गया है। जिनकों एलीट और प्लेट नाम दिया गया है। एलीट कैटगरी में 8-8 प्रदेश की टीमों के 4 ग्रुप बनाए गए हैं जबकि प्लेट ग्रुप में 6 टीमों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *