बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले लोकेश राहुल ने कहा है कि हमें आक्रमक क्रिकेट खेलने की जरूरत है। ऐसा करके ही हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल पाएंगे। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि हम बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करेंगे।
भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। दोनों देशों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 दिसंबर से शुरू होगी। कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे में चोट के चलते टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह उपकप्तान केएल राहुल टीम की अगुवाई करेंगे। भारतीय टीम को अपने कई रेगुलर खिलाड़ियों के बिना ही इस सीरीज में खेलना होगा। जिनमें कप्तान रोहित शर्मा के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे नाम शामिल हैं।
आक्रमक क्रिकेट खेलेंगे- केएल राहुल
जिस तरह से टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले 2 वनडे मुकाबलों में खेल दिखाया उसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। भारतीय टीम की नजर अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने पर है। कप्तान रोहित शर्मा के गैरमौजूदगी में टीम की जिम्मेदारी केएल राहुल के कंधों पर है। उन्होंने सीरीज शुरू होने से पहले अपना रूख साफ कर दिया है।
केएल राहुल ने कहा कि अगर भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का विजेता बनना है तो आक्रमक क्रिकेट खेलनी होगी। उन्होंने कहा की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी वो आक्रमक क्रिकेट खेलेंगे और बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करेंगें।
भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज शेड्यूल
पहला मैच, 14-18 दिसंबर, चटगांव
दूसरा मैच, 22-26 दिसंबर, ढाका-मीरपुर
भारत और बांग्लादेश के बीच दोनों मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से होगे। जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 9 बजे मैदान में उतरेंगे।