एमसीडी एग्जिट पोल आप-भाजपा फिर आमने-सामने, भाजपा ने एक्साइज पॉलिसी को लेकर साधा निशाना

दिल्ली: एमसीडी चुनाव का एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को ज्यादा सीटें मिलना जरू बताया जा रहा है लेकिन इसी बीच दोनों पार्टियों के नेताओं में वाद-विवाद देखने को मिल रहा है। ऐसे में भाजपा की प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने फिर अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर जमकर निशाना साधा है।

आप ने बताया ईमानदारी का प्रमाणपत्र

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अब यह साफ हो गया है कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी। उन्होंने चुनाव परिणामों को जनता के द्वारा दिया गया ईमानदारी का प्रमाण पत्र बताया। दूसरी तरफ भाजपा ने सिसोदिया के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की और कहा कि उन्हें शराब घोटाले में किए गए भ्रष्टाचार के कारण जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

नेहा शालिनी ने भी साधा निशाना

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि विभिन्न चैनलों की और से नगर निगम चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा सौ के आंकड़े के आसपास दिख रही है, तो आम आदमी पार्टी 140 के आसपास दिख रही है। यह ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है। कई बार एग्जिट पोल गलत साबित होते आए हैं। इनमें थोड़ा सा भी अंतर होने पर भाजपा दोबारा से सत्ता में आ सकती है।

शराब घोटाले में फिर लपेटा आप को

दुआ ने कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जो आएं, लेकिन वे किसी के लिए ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि एक्साइज पॉलिसी में दिल्ली सरकार ने व्यापारियों का कमीशन दो फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया और इसके बदले में छह फीसदी का कमीशन खाया। यह इतना साफ भ्रष्टाचार है कि इस मामले में बचाव नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *