राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के सामने से गुजरते हुए फ्लाइंग किस देकर उनका अभिवादन किया।
दक्षिण भारत से महाराष्ट्र पहुंचकर मध्य-प्रदेश होते हुए कांग्रेस की राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने झालावाड़ के खेल संकुल से करीब 6बजे यात्रा शुरू की। राहुल गांधी के साथ यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद हैं। राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन फ्लाइंग किस देकर किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
गहलोत और पायलट खेमा यात्रा को सफल बनाने में जुटा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट का खेमा भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में जुटा हुआ है। दोनों के बीच काफी लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था जो राहुल गांधी के संदेश के बाद अब खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। दोनों ही नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।
यात्रा के दौरान मोदी-मोदी के लगे नारे
राजस्थान में कांग्रेस की भारत यात्रा के दूसरे दिन मोदी-मोदी के नारे लगे। नारों की आवाज सुनते ही राहुल गांधी ने इन लोगों को यात्रा के साथ शामिल होने के लिए कहा। लेकिन जब यह लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हुए तो राहुल गांधी में बेहद ही अनोखे अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बीजेपी समर्थकों को फ्लाइंग किस देकर उनका अभिवादन किया।
कोटा जिले की ओर बढ़ेगी यात्रा
राजस्थान के झालवाड़ में भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन है। यहां से राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा कोटा जिले में प्रवेश करेगी। देवरी घटा, सुकेत, हिरिया खेड़ी के रास्ते दर्रा के खेल मैदान मोरु कलां पहुंचेगी। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा 520 किमी का सफर तय करेगी। अगले तीन दिन यानि 9 दिसंबर तक यात्रा कोटा में रहेगी। जबिक 8 दिसंबर को यात्रा को आराम दिया जाएगा।