प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमा मोदी ने अहमदाबाद में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदाताओं से अपील किया कि अपने मत का सही उपयोग करें। ऐसी पार्टी को वोट दें जो देश की उन्नति की दिशा में काम करे।
जब पत्रकारों ने उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में पूछा तो भाई सोमा मोदी बात करते हुए भावुक हो गये।
सोमा भाई ने कहा 2014के बाद देश में हुए विकास के काम
मीडिया से अपनी बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमा मोदी ने कहा कि 2014 के बाद से देश में जो विकास के काम हुए हैं वो नजर आते हैं। उसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। जब पत्रकारों ने सोमा भाई से पूछा कि आपसे प्रधानमंत्री आशीर्वाद लेने पहुंचे तो क्या बातचीत हुई। इसपर नरेंद्र मोदी के भाई ने कहा कि मैंने कहा कि आप कड़ी मेहनत करते हैं देश के लिए, थोड़ा आराम भी करोये बात कहते हुए सोमा भाई भावुक हो गये।
आपको बता दें कि पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद शहर के रानीप इलाके में निशान हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र पर सुबह करीब 9:30 बजे वोट डालने पहुंचे। कतार में खड़े होकर प्रधानमंत्री ने अपनी बारी का इंतजार किया फिर बारी आने पर मतदान किया । इसके बाद वह मतदान केंद्र के पास स्थित अपने बड़े भाई सोमा मोदी के घर के लिए रवाना हुए।