हिमाचल की परीक्षा हुई संपन्न, परिणाम के इंतजार में काटे नहीं कट रहा समय

नई दिल्ली: किसी भी व्यक्ति के जीवन में विशेष रूप से छात्रों के जीवन में परीक्षा से ज्यादा तनाव परीक्षा के परिणामों को लेकर होता है। हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक दलों की हालात भी कुल मिला के उन्हीं परिक्षार्थियों जैसी है जिन्होंने विधानसभा के चुनाव रूपी परीक्षा तो दे दिया लेकिन इंतजार परीक्षा के परिणाम का है। हिमाचल में चुनाव संपन्न हुए आज एक महीना होने को है। ऐसे में ​विधानसभा चुनाव में शामिल सभी राजनीतिक दलों को इंतजार चुनाव परिणाम का हैं। अब परिणाम तो नियत समय पर ही आयेगा और चुनाव आयोग ने वो नियत समय 8 दिसंबर को निर्धारित कर रखा हैं ऐसे में अभी यह कहना की सरकार किसकी बन रही है ये तो दावे के साथ न तो राजनीतिक दल बता सकते हैं और न ही राजनीतिक और चुनावी रणनीति के गुणा भाग के महारथी। लेकिन परिक्षार्थियों की तरह ही राजनीतिक दल भी परीक्षा परिणाम को लेकर उस वक्त तक आश्वस्त होते हैं जबतक अंतिम नतीजा न आ जाये। तो स्थिति यह है कि राज्य के सभी राजनीतिक दल आगामी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं हालाकि इंतजार सभी को 8 दिसंबर का है जब चुनावी नतीजे घोषित होंगे। हिमाचल की जनता की नब्ज टटोलने की बात करें तो दो पक्ष सामने आ रहे हैं।

सरकारी खेमा बताया जा रहा है नाराज

हिमाचल चुनाव में सरकारी कर्मचारियों का किसी दल का साथ देने का मतलब है उस दल का सत्ता में आना। वर्तमान में भी कुछ ऐसी ही हालात हिमाचल में सामने आ रही हैं। आपको याद होगा वर्ष 1993 जब हिमाचल में नो वर्क नो पे लागू किया गया था। उस समय सत्ता में सरकार थी शांता कुमार की लेकिन खुद सीएम उम्मीदवार दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव हार गया और भाजपा की करारी हार हुई। सूर्या समाचार के संवाददाता ने कुछ सरकारी कर्मचारियों से मुलाकत की तो जानकारी मिली कि सरकार की कुछ नीतियों से कर्मचारी वर्ग आहत है। ऐसे में आप खुद समझ लीजिये क्या होने वाला है।

कांग्रेस में भी हाल कुछ अच्छे नहीं

अगर जनता की राय मानें तो इस समय की स्थिति कांग्रेस की देखें तो हिमाचल में चाहे कांग्रेस सरकार बनाने का दावा कर रही हो लेकिन कांग्रेस के अंदरखाने गुटबाज़ी हावी है। जानकारी मिल रही है कि हिमाचल में कांग्रेस सीएम के लिए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर दाव लगा सकती है। ऐसे में कांग्रेस का एक खेमा जिसमें 6 बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और पत्नी शामिल हैं जाहिर है कि विरोध करेंगे।

कांग्रेस को भाजपा से खरीद फरोख्त का भी है डर

स्थानीय जनता के अनुसार हिमाचल में चुनाव परिणाम आने तक कुछ भी सही से कहा नहीं जा सकता है। वैसे तो हर 5 साल वाद सरकार बदल जाती है लेकिन इस बार भाजपा रिवाज बदलने का दावा कर रही है। जानकारी के अनुसार अगर किसी भी दल को सही बहुमत नहीं मिल पाया तो कांग्रेस इस कोशिश में है की उनका कोई विधायक भाजपा का दामन न थाम ले। ऐसे में कांग्रेस लगातार भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप भी लगा रही है।

कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेता हैं भाजपा के सम्पर्क में

भाजपा सूत्रों की मानें तो इस समय कई कांग्रेस के दिग्गज नेता भाजपा के सम्पर्क में बताये जा रहे हैं। जानकारी यह भी है कि अगर कांग्रोस सरकार बनने पर मुकेश अग्निहोत्री का साथ देती है तो ठाकुर कोल सिंह और प्रतिभा सिंह भाजपा का दामन भी थम सकते हैं। ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस का आस्तितव खतरे में पड़ जाएगा।

आप को नकार सकती है हिमाचल की जनता

स्थानीय लोगों के अनुसार आम आदमी पार्टी ने जिस हौसले से हिमाचल में चुनाव लड़ा था उससे लग रहा था कि कहीं आप पार्टी प्रदेश में किंग मेकर बनकर न उभरे पर अभी जो हालत बनते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश की जनता ने आप को नकार दिया है। वैसे में भी अगर इतिहास देखा जाए तो हिमाचल में थर्ड फ्रंट कभी कामयाबी हासिल नहीं कर पाया है। फिर भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि 8 का यह साबित हो पायेगा कि किसने किसको नकारा है और किसे स्वीकारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *