गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद सादगी पसंद, अत्यंत दयालु और निर्मल स्वभाव के महान व्यक्ति थे। देश और दुनिया उन्हें एक विनम्र राष्ट्रपति के रूप में उन्हें हमेशा याद करती है। सादा जीवन, उच्च विचार के अपने सिद्धांत का निर्वाह उन्होंने जीवन पर्यंत किया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार राज्य के सिवान जिले के जीरादेई में हुआ था। उनके पिता महादेव सहाय फारसी और संस्कृत दोनों ही भाषाओं के विद्वान थे, जबकि उनकी माता कमलेश्वरी देवी एक धार्मिक महिला थीं। वह अपने बेटों को रामायण की कहानियां सुनाया करती थीं।
#प्रथमराष्ट्रपति: आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति का जन्मदिवस