हरियाणा में भी दिखा भारत छोड़ो यात्रा का असर, बढ़ाया गया विधानसभा का सत्र

चंडीगढ़: भारत छोड़ो यात्रा का असर अब हरियाणा में भी दिखना शुरू होने लगा है। इस सीधा प्रमाण देखने को मिला जहां एक तरफ हरियाणा विधानसभा का सत्र 5दिसम्बर को शुरू होने जा रहा था लेकिन अब उसे टाल दिया गया है। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने दी है।

5दिसंबर को विधायकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर

5 दिसंबर को विधायकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर रखा गया है। इस शिविर में बजट एवम राज्यों के वित्त प्रबंधन पर विचार विमर्श किया जाएगा। यह शिविर PWD रेस्ट हाउस सेक्टर 1पंचकूला में 11बजे से 4बजे तक होगा।

कार्यक्रम में यह लेंगे हिस्सा

इस शिविर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंदर हुड्डा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शिरकत करेंगे। इस शिविर को PRS लेजिस्लेटिव रिसर्च के अधिकारी पहले सत्र में संबोधित करेगे। दूसरे सत्र वीआरएस गुग्गी विधायको को संबोधित करेंगे।

नए सत्र की गई तिथि घोषित

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत अब 26दिसंबर से होगी। इस सत्र के लिए 3दिन का प्रोपोजल रखा गया है। हालाकि सत्र पर अंतिम फैसला बीजनस एडवाइजरी कमेटी लेंगी।

सत्र आगे बढ़ाने की बताया गया यह कारण

सत्र आगे बढ़ाने के कारणों के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि नेताप्रतिपक्ष भूपेंदर हुड्डा का फ़ोन आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में आएगी। जिसके चलते कांग्रेस विधायक विधानसभा में उपस्थित नही हो पाएंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *