दसवीं, बारहवीं यानी वो सीखचा जिसे पार कर हर छात्र भविष्य की दहलीज पर खड़ा होता है। या आप यूं भी कह सकते हैं कि बच्चे बारहवीं तक की पढ़ाई बड़े आसानी से हंसते-खेलते करते है। लेकिन इस हंसी खेल और किशोरावस्था वाले स्कूली शिक्षा के दौरान ही भविष्य की नींव तैयार होती है और कहा भी गया है कि यदि नींव ठीक हो तो ईमारत बुलंद होती ही है।
और उसी बुलंद ईमारत यानी बुलंद कैरियर की तलाश में छात्र अक्सर भ्रमित रहते हैं कि उन्हें आगे क्या पढ़ाई करनी चाहिए अर्थात् कौन सी कोर्स करनी चाहिए जिसमें उनका भविष्य उज्जवल हो। छात्रों के पास विकल्प तो बहुत रहते हैं परन्तु वो अपने आगे के कोर्स या पढ़ाई को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं। कैरियर की चयन को लेकर उनकी चिंता स्वाभाविक है।
वैसे तो जब विद्यार्थी दसवीं करने के बाद जब ग्यारहवीं कक्षा में जाते हैं तो वे अपनी पसंद के स्ट्रीम चुनते हैं। जिन विद्यार्थियों के 10th में अच्छे अंक आते हैं वे ज्यादातर साइंस स्ट्रीम को ही चुनते हैं। साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स तीन स्ट्रीम होते हैं। जो विद्यार्थी को अपने निर्धारित क्षेत्र के हिसाब से चुनने होते हैं। लेकिन विद्यार्थी जब 12th पास कर लेते हंद तो तब यह सोचते हैं की 12th के बाद क्या करें। मतलब अपने अच्छे करियर के लिए 12वीं के बाद क्या किया जाये।
12वीं के बाद किया जा सकता है ये कोर्स:-
साइंस के विद्यार्थी स्नातक की पढ़ाई में बी.एससी कर सकते हैं। इसमें भी आपको मैथ, केमेस्ट्री, फिजिक्स, बायलॉजी में B .Sc कर सकते हैं। इसके बाद छात्र पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री M.Sc भी कर सकते हैं। इनमे से भी किसी एक विषय को चयन करके छात्र डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।
जिन विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, बायलॉजी, गणित में 12th में पास की है उनके लिए भी कई कोर्स ऐसे हैं जो उनकी करियर के लिए अच्छा हो सकता है।
12th में PCBM स्ट्रीम के छात्र के लिए प्रमुख कोर्स:-
कोर्स का नाम कोर्स की अवधि
B.Sc इन एग्रीकल्चर 4साल
बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (BUMS) 5 साल
बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) 4.5 साल , 1साल की इंटर्नशिप
बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) 5.5 साल , 1साल की इंटर्नशिप
बी. फार्मा 4 साल
बायोटेक्नोलॉजी 3 साल
Bioinformatics 2 साल
बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) 5 साल
बैचलर ऑफ वेटेरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री (B.V.Sc. & AH), 2 साल
जेनेटिक्स 3 साल
एनवायरनमेंटल साइंस 6 महीने से 1साल
Forensic Science 3 साल
नर्सिंग 3 साल
माइक्रोबायोलॉजी 3 साल
बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) 4 साल
बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) 5.5 साल
बीएससी इन अप्थलमीक टेक्नोलॉजी 4 साल
बीएससी इन ऑडियोलॉजी एंड स्पीच थेरेपी 3 साल
बीएससी इन ऑप्टोमेट्री 4 साल
बीएससी इन रेडियोग्राफी 3 साल
बीएससी इन मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी 3साल
Bachelor of Science in Audiology and Speech-Language Pathology (BSALP), 4 साल
बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी 4साल , 6 महीने इंटर्नशिप
B.Sc. OTT (Operation Theature Technology) 3 साल
बीएससी इन मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी 3 साल
बीएससी इन एक्स-रे टेक्नोलॉजी 2 साल
बीएससी इन अप्थलमीक टेक्नोलॉजी 4 साल
बीएससी इन अनेस्थेसिया टेक्नोलॉजी 2 साल
बीएससी इन MLT (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) 3 साल
बीएससी इन डायलिसिस टेक्नोलॉजी 3 साल
जिन विद्यार्थियों ने केमेस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स (PCM) से 12th पास की है वे इंजीनियरिंग में अपना भविष्य बना सकते हैं साथ ही आईआईटी और जेईई की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। यदि आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई नहीं करना चाहते वे स्नातक में बी.एससी, बी.ए, कर सकते हैं और होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं।
यदि कोई विद्यार्थी डिफेंस में जाना चाहता है तो वह आर्मी, इंडियन नेवी, एयर फोर्स में किसी एक विभाग को चुनकर सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकता है। इसके लिए पहले छात्र NDA की तैयारी कर सकता है।
जिन बच्चों ने कॉमर्स स्ट्रीम से बारहवीं पास की है वे स्नातक में B.Com कर सकते हैं। साथ ही अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आप बैंक में अकाउंटिंग के लिए तैयारी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपका ग्रेजुएशन होना भी जरुरी है। यदि आप कोर्स करना चाहते हैं तो आप बी.बीए, बी.सीए, बी.एमएस आदि कोर्स कर सकते हैं।
कोर्स का नाम – कोर्स की अवधि
चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) 5साल
कंपनी सेक्रेटरी (CS) 3साल
सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर (CFP) 6महीने से 2साल
कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) 5साल
बैचलर इन बिजनेस स्टडीज (BBS) 4साल
बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (BMS) 3साल
बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) 3साल
बैचलर ऑफ कॉमर्स एंड बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ (B.Com LLB) – 5साल
B.Com (General) – 3साल
B.Com (Hons.)
आपको बता दें कि 12th पास करने के बाद आर्ट्स (Arts) में भी बहुत से कोर्स होते हैं व सरकारी नौकरियों के लिए स्कोप भी रहता है। आपने सिविल सर्विसेस की परीक्षा के बारे में तो सुना ही होगा आप सिविल की परीक्षा के लिए भी तैयारी कर सकते हैं।
12th के बाद आर्ट्स करने वालों के लिए भी कुछ कोर्स लिस्ट निम्नलिखित है:-
• बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA)
• बैचलर ऑफ आर्ट्स एंड बैचलर ऑफ लेजिस्लेटिव लॉ (BA LLB)
• बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC)
• बैचलर ऑफ एलीमेंटरी एजुकेशन (B.El.Ed)
• बैचलर ऑफ सोशल वर्क (BSW)
• बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA)
• बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (BHM)
• बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA)