सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आ रही है। गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या कामास्टरमाइंडऔर गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का साथी गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार हुआ है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर या इससे पहले हिरासत में लिया गया था। गोल्डी की गिरफ्तारी के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पिता ने गिरफ्तारी न होने पर जताई थी नाराजगी
उल्लेखनीय है कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जो भी गोल्डी की पता बताएगा, उसे वह अपनी जमीन बेचकर दो करोड़ रुपये देंगे। इसके ठीक एक दिन बाद गोल्डी की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है।
बराड़ के खिलाफ था रेड कार्नर नोटिस
गोल्डी बराड़ को मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमांडइ माना जाता है। मूसेवाला कांड में सारे निर्देश कनाडा में बैठा गोल्डी ही दे रहा था। हत्या के ठीक बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर रखा था।
मुसेवाला की हत्या की बनाई थी योजना
इसी साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहरके में हत्याकर दी गई थी। जिस समय यह हत्याकांड हुआ, मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान छह हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी।