राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जुट रही भीड़ से उत्साहित हैं कांग्रेसी

नई दिल्ली: भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करने का उद्देश्य लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा इन दिनो मध्यप्रदेश में है। मध्य प्रदेश मे भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन है। यात्रा प्रदेश के आखिरी जिले आगर मालवा होते हुए 4 दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

अलग-अलग वेशभूषा में दिखे राहुल

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने अपनी यात्रा में खंडवा में ओंकारेश्वर और उज्जैन में महाकाल मंदिर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजा कर सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश दिया। वही, प्रदेश की टॉप लीडरशिप ने भी एकजुटता दिखाने का प्रयास किया। वहीं राहुल गांधी की यात्रा को जनता से मिल रहे समर्थन से कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं।

उल्लेखनीय है कि यह यात्रा 3,570 किमी लंबी, 150-दिवसीय नॉन-स्टॉप पदयात्रा है जो देश के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी और बाकी कांग्रेसी नेताओं का दावा है कि यह यात्रा एक जन आंदोलन है जिसका मुख्य उद्देश्य मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से भय, कट्टरता की राजनीति और नफरत के खिलाफ लड़ना है।

भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, कन्याकुमारी से शुरू होकर केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र होते हुए अब मध्य प्रदेश पहुंची है। मध्य प्रदेश में 16 दिन यात्रा करने के बाद राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *