राजस्थान में चार दरिंदों ने मूक बाधिर लड़की से किया गैंगरेप

देश में जब निर्भया गैंगरेप और हत्याकांड हुआ था उस समय से मांग उठी थी कि रेप के कानून को कठोर बनाया जाए मतलब साफ़ रेप करने वालों पर फांसी की साजा का प्रावधान किया जाना चाहिए। लेकिन देश में अभी भी कुछ ऐसे स्थान हैं जहाँ रेप की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है। राजस्थान में एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला गैंगरेप का मामला सामने आया है जिसने सबको हिला कर रख दिया है।

मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले का है जहाँ चार दरिदों ने एक मूक बाधिर लड़की जो बोल और सुन नहीं सकती है को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार चार लड़के गाडी में आये दिनदहाड़े लड़की का अपहरण कर लिया। उसके बाद लड़की के पिता को लड़की खराब हालत में सड़क के किनारे मिली।

बकरियां चराने गई थी जब हुआ अपहरण

पुलिस को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम को करीब 4बजे मूक बधिर युवती जिसकी आयु 20साल बताई जा रही है स्कूल के पास में बकरियां चराने के लिए गई थी। तभी एक सफेद बोलेराे कैंपर सड़क के किनारे आकर रुकी। बलेरो से चार युवक उतरे और खेत में बकरियां चार रही युवती के मुंह पर हाथ रख वन विभाग के एरिया की दीवार के पीछे ले जाकर युवकों ने बारी-बारी रेप किया।

पुलिस मामले की गहनता से कर रही है जाँच

पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देर शाम तक युवती जब घर पर नहीं आई तो मैं और एक अन्य पैरों के निशान देखकर मौके पर गए। वहां पर मेरी युवती बेहोश की हालात में पड़ी थी। युवती को धोरीमन्ना हॉस्पिटल लाए। उसने इशारों में हमें उक्त घटना की जानकारी दी। युवकों के पैरों के निशान भी मौके पर मौजूद है। सूचना पर धोरीमन्ना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच गहनता से कर रही है।

मामले पर यह बोली पुलिस

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 4टीमें बनाकर कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। युवती बोल नहीं पाने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करवाया जाएगा। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *