फीफा फूटबाल का वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है। वर्ल्ड कप की मेजबानी अरब देश क़तर कर रहा है। वैसे तो भारत में फीफा फूटबाल विश्व कप का कोई महत्व है नहीं लेकिन इस बार भारत ने इस विश्व कप पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। दरअसल में कत्तर ने फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में भारत के भगोड़े और भारत में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे जाकिर नाइक को आमंत्रित किया है।
भारत के खिलाफ अक्सर जहर उगलता है जाकिर
आपको बता दें कि जाकिर नाइक अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहा है। भारत में धार्मिक नफरत फैलाने के कारण नाइक किसी आतंकी से कम नहीं माना जा सकता है। जाकिर पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और नफरत भरे भाषण देकर नफरत फैलाने का आरोप है। कई बार वीडियो जारी कर भारत में नफरत फैलाने का काम कर चूका है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने भी आयोजन पर उठाये सवाल
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी जाकिर नाइक को कतर में फीफा वर्ल्ड कप में बुलाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि भारत इस मुद्दे को इंटरनेशनल स्तर पर उठाएगा। पूरी ने कहा कि जाकिर नाइक मलेशियाई नागरिक है लेकिन ऐसे आयोजन में उसे बुलाना क्या ठीक है, जिसके बारे में उसे कोई जानकारी ही नहीं हो।
2017से भगोड़ा है जाकिर नाइक
जाकिर नाइक को भारत ने 2017 में ही भगोड़ा घोषित कर दिया था और उस प्रतिबंध लगा दिए थे। जाकिर नाइक पर हिन्दुओं के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप है और साथ ही मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप हैं। उसके बाद से ही भारतीय जांच एजेंसियां उसकी तलाश में लगी हैं। इन दिनों वह मलेशिया में शरण लिए हुए है।