आज पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब इंटरनेशनल बॉर्डर सांबा के पास एक हथियारों से भरा बैग बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि यह बैग ड्रोन के माध्यम से गिराया गया है। इसमें साफ़ तौर कहा जा रहा है कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है।
यह सारा मामला भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 6किलोमीटर दूर छन्नी मनासा गांव का है। इस खेप को ड्रोन से सीमा पर पहुंचाया गया है और इसे अब आगे आतंकियों के पास पहुंचाना था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इसे पकड़ लिया।
यह हुआ बैग में बरामद
पुलिस टीम ने पैकेट को खोला तो उसमें दो पिस्टल, एक आईईडी, चार मैग्जीन, और करीब पांच लाख रुपये की नकदी मिली। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
महीने में दो बार हो चुकी है घुसपैठ की कोशिश
आपको बता दें की मंगलवार को रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में 2बार घुसपैठ की कोशिशें हुई थी। अरनिया सेक्टर में फायरिंग में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया, जबकि रामगढ़ सेक्टर में एक अन्य को पकड़ लिया गया।
सीमाएं सील होने से नहीं हो पा रही है घुसपैठ
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की और से सीमा पर घुसपैठ के प्रयास विफल होते रहे हैं। कई आतंकियों को मार गिराया गया है। ऐसे में पाकिस्तान कश्मीर और देश में आतंक फैलाने का नया तरिका ढूंढा है। अब कश्मीर में आईएसआई ने स्थानीय लड़कों को गुमराह करके दो स्थानीय आतंकी संगठन खड़े किये हैं जिनके नाम हैं दी रेजिडेंट फ्रंट और कश्मीर फ्रीडम फाइटर यह हथियार इन संगठनों तक पहुंचाए जाते हैं जो घाटी में टारगेट किलिंग और अन्य आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं।