आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना पर्ची-बिना खर्ची मेरिट के आधार पर चयनित शिक्षकों को बधाई कॉल करके बधाई दी। आपको बता दें यह रोजगार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत दिया गया है। इसमें लगभग 2,075 टीजीटी और पीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति हुई है।
फोन के माध्यम से की सीएम ने बातचीत
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुछ नवनियुक्त चयनित अध्यापकों से फोन के माध्यम से बात की और उन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम के आनलाईन पोर्टल में कैसे नियुक्ति को परिणाम जानने का तरीका बताया। उन्होंने फोन कॉल के माध्यम से यह भी जाना की कुल कितने लोगों को रोजगार मिला है और जिन्हें रोजगार मिला है उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं हो रही हैं नियुक्ति पत्र प्राप्त करने में। आपको बता दें कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कई लोगों को पिछले कुछ सालों में रोजगार प्राप्त हुआ है।
आनलाईन पोर्टल से युवाओं को मिल रहा है लाभ
हरियाणा सरकार की और से पिछले कुछ सालों में ऐसी योजनाएं शुरू की गई हैं जिसके तहत युवाओं को काफी लाभ प्राप्त हुआ है। युवाओं को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके इसके लिए मनोहर लाल सरकार कार्य कर रही है।