बिग बॉस-16: वीकेंड के वार में घरवालों को फटकार और कैट का सत्कार

बिग बॉस पर सलमान की वापसी हो चुकी है। डेंगू से रिकवर होने के बाद सलमान ने वीकेंड के वार को होस्ट किया और बिग बॉस के घर में अपनी मनमानी कर रहे घरवालों को फटकार भी लगाई।

बिग बॉस16 में फिल्म को प्रमोट करने आई कैफ

इस वीकेंड कटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म फोनभूत को प्रमोट करने सेट पर पहुंची। जहां उन्होने सलमान खान के साथ टिप-टिप बरसा पानी पर डांस किया। कटरीना कैफ और सलमान ने एक गेम भी खेला जिसमें सलमान ने विकी कौशल पर नजर रखने की बात कहकर गेम के खूब मजे लिए।

वीकेंड के वार में शालिन की क्लास

बिग बॉस के घर में ये वीकेंड शालिन के लिए बुरा साबित हुआ। सलमान खान ने शालिन को जमकर फटकार लगाई। दरअसल गौतम ने कैप्टन बनने के लिए राशन की कुर्बानी दी थी। इस बात से नाराज शालिन ने गौतम को खूब खरी खौटी सुनाते हुए कहा कि अगर अब बिग बॉस खाना दें, दे तब भी वह नहीं खाएंगे। बस इसी बात पर सलमान खान ने शालिन को लताड़ते हुए कहा कि आप ऐसा कैसे बोल सकते हैं। इसके जवाब में शालिन ने कहा कि उनको कुछ मेडिकल प्रॉब्लम्स है। जिसके बाद सलमान ने इसे मेडिकल नहीं मेंटल प्रॉब्लम्स कहकर और डांटा।

सुम्बुल और अंकित को भी फटकार

शालिन के साथ-साथ वीकेंड के वार में सलमान ने अकिंत और सुंबुल को भी जमकर फटकार लगाई। सलमान ने सुंबुल को कहा कि आप इस शो में ऐसी इंसान के तौर पर दिख रही हो , जो हर समय रोती रहती है, और शिकायतें करती रहती हो। इसी के साथ सलमान ने सुंबुल को बताया कि वो शो में बहुत पीछे नजर आ रही है। इसी के साथ सलमान खान ने अकिंत के हर वक्त एपिसोड्स से गायब रहने को लेकर नाराजगी दिखाई है। सलमान ने यह भी कहा कि वह एक स्मार्ट और मजबूत व्यक्ति हैं, जिसे अब जागना चाहिए और शो में बराबरी से हिस्सा लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *