सोशल मीडिया पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने सूरज की एक तस्वीर शेयर की इस तस्वीर को देखकर पहली बार को लगता है कि आग की तपिश देने वाला सूरज मुस्कुरा रहा है जो कि बहुत ही अद्भूत भी है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। नासा ने यह तस्वीरें टेलीस्कोप की मदद से ली है। इस तस्वीर को लेकर वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि सूरज पर जो काले घेरे बने हुए है उन्हे कोरोनल होल कहते है जो कि धरती पर तेज सौर हवाओं का कारण भी बन सकते है। इन काले होल के कारण धरती पर पराबैगनी किरणों का हमला हो सकता है।
वहीं सोशल मीडिया पर इस तस्वीर की लोग अलग-2 चीजों से तुलना कर रहे हैं। जब से नासा ने ट्वीटर पर हंसते हुए सूरज की तस्वीर सांझा की है तब से लोग उस पर अपनी अलग-2 प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा की अब कन्फर्म हो गया है कि सूरज एक बिस्किट है। शख्स ने मिनी बीएन बिस्किट की तस्वीर भी सूरच की तस्वीर के साथ शेयर की। तो वहीं बहुत सारे लोगों ने तस्वीर में थोड़ा-बहुत बदलाव भी कर दिया। ट्विटर पर एक शख्स ने मुस्कुराते हुए सूरज को शेर की शक्ल दे दी।