ब्रिटेन में ऋषि सुनक बनें प्रधानमंत्री… बधाई के बहाने ली जा रही है सोशल मीडिया पर फिरकी

संतोष कुमार सिंह

ब्रिटिश प्रधान मंत्री विंस्टन चर्चिल का मानना था कि भारतीयों में शासन करने की योग्यता नहीं है और अगर भारत को स्वतंत्र भी कर दिया जाए तो भारत पर शासन नहीं कर पाएंगे और ये देश बिखर जाएगा। चर्चिल अपनी बात को पुख्ता करते हुए कहा करता था कि आजादी के बाद से ही भारत की सत्ता दुष्टों, बदमाशों और लुटेरों के हाथों में चली जाएगी, लेकिन यह सुखद संयोग ही कहा जाएगा कि एक तरफ जहां भारत अपनी आजादी का 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है ठीक उसी वक्त चर्चिल की भारत को लेकर जो पूर्वाग्रह थे वे ध्वस्त नजर होते आ रहे हैं और भारतवंशी का एक संतान आज ब्रिटेन के सर्वोच्च ऑफिस पर विंस्टन चर्चिल की भविष्यवाणियों को झुठलाता हुआ ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया है। भारत को ये गौरव दिलाई है भारतवंशी ऋषि सुनक ने जो द ग्रेट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

विंस्टन चर्चिल ने कहा था, मैं ब्रिटेन का प्रधानमंत्री इसलिए नहीं बना हूं कि भारत को स्वाधीनता देकर ब्रिटिश साम्राज्य का दिवाला निकाल दूं, भारत सदियों से ब्रिटेन का गुलाम रहा है, इसके निवासियों को आजादी के सपने देखने का कोई अधिकार नहीं है, ब्रिटिश साम्राज्य इतना शक्तिविहीन नहीं हो गया है कि वह भूखे, नंगे, भारतवासियों को को कुचल न सके।

ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बनने की खुशी में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर चटखारे लिये जा रहे हैं। कोई उन्हें ब्रिटेन का हिंदू प्रधानमंत्री बता रहा है तो कोई उनके गोत्र की तलाश में हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर ब्रिटेन द्वारा भारत को उपनिवेश बनाये जाने और एक भारतीय मूल के व्यक्ति द्वारा ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का पद संभालने पर बधाई देते नजर आ रहे हैं तो कुछ लोग यह कह कर तंज कस रहे हैं कि यदि भारत में कोई विदेशी मूल का व्यक्ति प्रधानमंत्री बना होता तो कई लोग विरोध कर रहे होते। इतना ही नहीं ऋषि सुनक को लेकर कई मीम्स भी बनाये जा रहे हैं और उनके साथ क्रिकेटर आशीष नेहरा की तस्वीर शेयर कर तंज कसा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर हो रहे चर्चा की कुछ बानगी

फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट साझा करते हुए ऋषि सुनक को बधाई दी और ब्रिटेन पर तंज कसा। अपने ऑफिशियल अकाउंट पर बिग बी ने लिखा, भारत माता की जय, अब ब्रिटेन के पास अपने देश की ओर से प्रधानमंत्री के रूप में एक नया वायसराय है।

सोशल मीडिया यूजर डाॅ सुनील जोगी लिखते हैं…

आज से तकरीबन 175 साल पहले बहादुर शाह ज़फ़र ने एक शेर कहा था,

ग़ाज़ियों में बू रहेगी जब तलक ईमान की

तख़्त लंदन तक चलेगी तेग़ हिंदोस्तान की

सुनक एक ब्रिटिश भारतीय और हिंदू ब्राह्मण हैं उन्होंने 2017 से हाउस ऑफ कॉमन्स में भगवद गीता पर शपथ ली है।

ये क्षण भारतवर्ष के लिए गर्वित करने वाले हैं।

ऋषि सुनक जी को बधाई एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

विनोद अनुपम लिखते हैं ….

मुझे ऋषि सुनक के भारतीय मूल के होने से अधिक खुशी उनके हिंदू होने और उसे पूरी निष्ठा से स्वीकार करने की है। इंग्लैंड पर एक भारतीय का राज तो कभी नहीं कह सकते,एक हिंदू का राज अवश्य गर्व से कह सकते हैं। राम जी की कृपा।

आलोक पांडे गोपाल लिखते हैं ….

भारत के लिए गौरव का क्षण!

भारतवंशी ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।

करीब 200 साल तक भारत को गुलाम रखने वाले,अंग्रेजों के प्रधानमंत्री अब हमारे भारत के लाल ऋषि सुनक जी होंगे, आज गर्व से सीना चौड़ा हो गया

अंग्रेजों को देश से भगाने में लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे आज़ाद भारत के उन शहीदों की आत्मा को बहुत शान्ति मिली होगी यह सोचकर कि अब माँ भारती का बेटा अंग्रेजों पर हुकूमत करेगा।

जय हो देवभूमि भारत।

जय हिन्द, भारत माता की जय।

सोशल मीडिया यूजर रमेश चंद्रा लिखते हैं ….

विंस्टन चर्चिल बोलता था कि भारत के लोगों को राज्य करने नहीं आता, आज उसकी आत्मा रो रही होगी क्युकि एक भारतीय श्री ऋषि सुनक ग्रेट ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बन गए।

क्रांति कुमार लिखते हैं कि ब्रिटेन में किसी नेता या नेत्री ने नहीं कहा कि अगर विदेशी मूल का कोई आदमी प्रधानमंत्री बना तो मैं सिर मुड़वा लूंगा,लूँगी! और ज़िंदगी भर ज़मीन पर सोऊँगा, सोऊंगी!

पत्रकार हरेश कुमार लिखते हैं….

सोनिया गांधी ने 25 फरवरी 1968 को शादी के 15 साल बाद भारत की नागरिकता ली थी और वो भी इंदिरा गांधी की लगातार कोशिशों के कारण, भारत में दोहरी नागरिकता की मान्यता होती, तो सोनिया गांधी कभी भी भारतीय नागरिकता के लिए अपील न करती और यही अंतिम सत्य है,

ब्रिटेन के ऋषि सुनक के साथ सोनिया गांधी की तुलना करने वाले यह तथ्य अच्छी तरह से जानते हैं, इन्हें तो बस अंधविरोध से मतलब है।

पत्रकार अनूप नारायण सिंह लिखते हैं कि

भारतीय मूल के ऋषि सौनक बनने जा रहे है ब्रिटेन के पीएम। नारायण मूर्ति व सुधा मूर्ति के दामाद हैं ऋषि सौनक। जिस ब्रिटेन ने ढाई सौ साल भारत पर हुकुमत की। आज वहां का पीएम एक भारतीय बनने जा रहा है।

बधाई एवं शुभकामनाएं।

सोशल मीडिया पर पारितोष सिंह लिखते हैं कि ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे।

इनको गाय का सम्मान करते देख अच्छा लगा।

बाकि हिंदुस्तानी होने का कोई कनेक्शन नहीं जोडूंगा इनसे।

कोई पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा से उनका चेहरा मिलने पर तंज कस रहा है तो कोई उनसे कोहिनूर वापस लाने की मांग कर रहे हैंण् कुछ लोगों ने तो ऋषि और आशीष को कुंभ के मेले में बिछड़े भाई बता दिया। इस तरह से सोशल मीडिया ऋषि सुनक के मीम्स से पटा पड़ा है। कोहिनूर को भारत वापस लाने की प्लानिंग करते ऋषि सुनक, साथ में यूजर ने आशीष नेहरा की फोटो शेयर की है।

ज्यादातर लोगों का कहना है कि कि समय खुद को दोहराता है। एक वक्त में अंग्रेजों ने भारत पर राज किया था और अब एक भारतवंशी अंग्रेजों का पीएम बन गया है।

लेकिन ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सुनक की ताजपोशी के बहाने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि, गर्व का क्षण है कि यूके का पहला भारतीय मूल का पीएम होगा। यह याद रखना हमारे लिए अच्छा होगा कि यूके ने एक जातीय अल्पसंख्यक सदस्य को अपने प्रधान मंत्री के रूप में स्वीकार कर लिया है। फिर भी हम एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों से बंधे हैं।

रविशंकर प्रसाद का पलटवार

महबूबा मुफ्ती के इस ट्वीट पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने भी ट्वीट किया और कहा, ऋषि सुनक के यूके के पीएम के रूप में चुने जाने के बाद भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर टिप्पणी करते हुए महबूबा मुफ्ती का ट्वीट देखा। महबूबा मुफ्ती जी! क्या आप जम्मू.कश्मीर में अल्पसंख्यक को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करेंगी, कृपया उत्तर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *