टीम इंडिया ने देश को दीपावली का शानदार तोहफा दिया है। #T20WorldCup में भारत ने अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 16वें मैच में पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया था। पाकिस्तान से मिले 160 रनों के टारगेट को चेज करने मैदान पर उतरी टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। टीम इंडिया की इस यागदार जीत में विराट कोहली ने ऐतिहासिक पारी खेली और अंत में भारत को जीत दिलाकर वापस लौटे। विराट के अलावा हार्दिक पांड्या ने टिकाऊ पारी खेली।
कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और चौथे ही ओवर में दोनों ओपनिंग बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए। केएल राहुल पारी के दूसरे ओवर में नसीम शाह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। राहुल ने 8 गेंदों पर 4 रन बनाए। वहीं दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा पारी के चौथे ओवर में हारिस राऊफ का शिकार बने।
पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मोहम्मद रिजवान के साथ ओपनिंग करने आए कप्तान बाबर आजम पारी के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह की गेंद पर LBW आउट हो गए। बाबर आजम के आउट होने के बाद मोहम्मद रिजवान। भी पारी के चौथे और अर्शदीप सिंह के दूसरे ओवर में 4 रन के स्कोर पर आउट हो गए।