#CycloneSitrang: चक्रवात सितरंग के चलते पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में बारिश, NDRF की टीमें तैनात

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान सितरंग का असल पश्चिम बंगाल में दिखने लगा है। सितरंग बंगाल के तटीय इलाकों खासकर सुंदरबन में कहर बरपा सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक धीरे-धीरे ये उत्तर पूर्व की ओर बढ़ेगा और चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। 25 अक्टूबर को यह तूफान बांग्लादेश तट को पार कर जाएगा। बांग्लादेश में यह तिनकोना द्वीप और सान द्वीप से होते हुए निकलेगा। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने इससे प्रभावित इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Cyclone Sitrang is moving north-northeastwards at a speed of 15kmph during last 6hrs. Its expected to intensify further into a severe cyclonic storm during next 12hrs &continue its movement;likely to cross Bangladesh coast b/w Tinkona Island& Sandwip early morning tomorrow:IMD pic.twitter.com/2L5KQZ8eUg
ANI (@ANI) October 24, 2022

दीपावली की देर रात सितरंग चक्रवात के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से टकराने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश होने के आसार हैं। सबसे ज्यादा असर सुंदरबन और पूर्वी मिदनापुर के तटीय इलाकों पर पड़ सकता हैं। सोमवार की सुबह सागर द्वीप से लगभग 430 किलोमीटर दक्षिण केंद्रित था। मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि सितरंग तूफान की गति और बढ़ेगी और यह गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है जिससे सोमवार को दक्षिणी 24 परगना, उत्तरी 24 परगना और मिदनापुर जैसे तटीय जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है और 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *