हरियाणा: परिवार के 3 सदस्यों ने खाया जहर, 2 की मौत, 1 गंभीर

जींद के गांव दनौना कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। जबकि, पोते की हालत गंभीर बनी हुई है। दिवाली के त्यौहार से पर हुई इस वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। त्योहार की खुशी भी मातम में बदल गई है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी है।

फिलहाल परिवार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हुआ है। बताया गया है कि, गांव दनौदा कलां निवासी प्रकाश, बेटा विरेंद्र और पोते मनजीत ने शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तीनों की हालत बिगड़ी तो उनको रात को ही अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *