PM मोदी का मेगा रिक्रूटमेंट कैंप
धनतेरस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव की लॉन्चिंग की। जिसके तहत लगभग 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र यानि अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे गए। इस ड्राइव के जरिए अगले डेढ़ साल यानि दिसंबर 2023 तक 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का भी लक्ष्य रखा गया है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य शहरों से भी कई नेता शामिल हुए है।
38 विभागों में निकाली जाएगी भर्तियां
इस मेगा इवेंट में प्रधानमंत्री ने 75 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे। जोकि रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय समेत 38 विभागों में से चुने गए युवाओं को दिए जाएंगे।
अगले साल तक होगी 10 लाख भर्तियां
वहीं इसी समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले साल दिसंबर तक 10 लाख नौकरिया निकालने का भी ऐलान किया है।