ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुली बगावत के बाद बृहस्पतिवार को पार्टी नेता के पद से इस्तीफा दे दिया. ट्रस ने कहा कि वह पिछले महीने उन्हें मिले जनादेश का पालन नहीं कर पा रही और इस तरह केवल 45 दिन में लंदन स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया. निवर्तमान प्रधानमंत्री ट्रस (47) टोरी पार्टी द्वारा उनके उत्तराधिकारी का चुनाव होने तक कामकाज देखती रहेंगी. कंजरवेटिव पार्टी के नेता का चुनाव अगले सप्ताह तक पूरा किया जा सकता है. ट्रस के साथ चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे ऋषी सुनक को अब प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है