सैन्य उड़ानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। फिलहाल, हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है। सेना ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। घटना सिंगिंग गांव के पास हुई है।कुछ समय पहले ही तवांग में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।