टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड ने ग्रुप-बी में वेस्टइंडीज को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। उसने इस मुकाबले को नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 17.3 ओवर में एक विकेट पर 150 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।उसके लिए विस्फोटक बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 48 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। लोर्कन टकर 35 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए।