#BigBoss: बिग बॉस में प्रियंका और अर्चना ने खोला मोर्चा

बिग बॉस का बीता एपिसोड काफी रोमांचक रहा है। बीते एपिसोड में प्रियंका और अर्चना ने खूब लाइम लाइट बटोरी। दरअसल लाइट्स ऑफ होने के बाद भी शिव अपने ग्रुप के साथ बातचीत कर रहे थे। जिसके चलते प्रियंका और अर्चना सो नहीं पाते। इसके बाद प्रियंका शिव को फटकार लगाते हुए चुनौती देती है कि वह अब किसी और को भी सोने नहीं देगी। वहीं दूसरी तरफ अर्चना भी रात को बर्तन खटखटाकर किसी को सोने नहीं देती। तो इसी बीच प्रियंका और मान्या के बीच भी जबरदस्त झगड़ा होता है। मान्या प्रियंका के पिता को लेकर टिप्प्णी करती है तभी प्रियंका गुस्से से कहती है कि बाप पर मत जाना।

शिव की कैप्टैन्सी पर खतरा ?

बिग बॉस के घर में जो भी उथल-पुथल हो रही है। उसके पीछे कहीं न कहीं शिव ठाकरे को जिम्मेदार बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस शिव ठाकरे को कैप्टेन्सी से हटाकर घर का कैप्टेन किसी और को बना सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *