दिल्ली: केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है। पूछताछ को लेकर आम आदमी पार्टी ने सीबीआई दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया तो वहीं पार्टी सुप्रीमो और सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छुटेंगे।
AAP ने जताई सिसोदिया की गिरफ्तारी की आशंका
पूछताछ के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई है और इसी को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सुबह 11 बजे सिसोदिया के सीबीआई दफ्तर पहुंचने के बाद पार्टी सांसदों और विधायकों ने इस पूछताछ के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया। सभी कार्यकर्ता, सांसद सीबीआई दफ्तर के पास विरोध प्रदर्शन करते दिखे। इस दौरान उन्होंने मोदी-शाह होश में आओ, गद्दी अपनी छोड़ कर जाओ के नारे लगाए।
अरविंद केजरीवाल- जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे
जेल के ताले टूटेंगे
मनीष सिसोदिया छूटेंगे https://t.co/enhRQrVyVh
Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 17, 2022
उधर सिसोदिया से पूछताछ को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मेहसाना जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जेल के ताले टूटेंगे मनीष सिसोदिया छूटेंगे। अरविंद केजरीवाल ने आगे कह कि भाजपा को गुजरात चुनाव में हार का डर है इसलिए वो ये हथकंडे अपना रही है।