बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की 2015 में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम के क्लाइमेक्स सस्पेंस का खुलासा करने आ रही है दृश्यम-2। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को बेहद पंसद किया जा रहा है। अजय देवगन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दृश्यम पार्ट-2 का ट्रेलर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा कि दृश्यों पर नहीं शब्दों पर ध्यान दीजिए। क्योंकि शब्दों में झूठ छिपाने की जगह होती है। दृश्यम-2, 18 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म में पुराने किरदारों के साथ अक्षय खन्ना आएंगे नजर
फिल्म के पार्ट-2 में पुराने किरदारों के साथ अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। अक्षय खन्ना की नई एंट्री है जो फिल्म में नजर आ रहे हैं। दृश्यम पार्ट-1 एक मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है। जिसमें 2 अक्टूबर के ससपेंस को दिखाया गया। जिका सभी को इंतजार है कि आखिर 2 अक्टूबर को हुआ क्या था।