दूसरे चरण की चुनाव तारिखो का भी हुआ ऐलान

प्रदेश के चुनाव निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर दूसरे चरण की चुनाव तारिखों का ऐलान कर दिया है। दूसरे चरण के चुनाव 9 जिलें चरखी दादरी, अम्बाला, गुरूग्राम, करनाल, कुरूक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में होंगे। दूसरे चरण के मतदान के लिए 21 से 28 अक्तूबर तक नामांकन की प्रकिया की जाएगी। 31 अक्टूबर को उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 9 नंवबर को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव होंगे। तो वहीं 12 नंवबर को पंचो और सरपंचों के चुनाव होंगे। पहले चरण में प्रदेश के 9 जिलों में चुनाव तो वहीं दूसरे चरण में फिर 9 और फिर तीसरे चरण में 4 जिलों में चुनाव होंगे। पहले दो चरणों में पंचायती चुनाव करवाने का ऐलान किया गया था। लेकिन अब तीन चरणों में चुनाव कराएं जाएंगे।

तीसरे चरण में होंगे फरीदाबाद समेत 4 जिले में चुनाव

पंचायती चुनाव को तीन चरणों में करवाने के फैसले की वजह कहीं न कहीं आदमपुर के उपचुनाव बताई जा रही है। रिपोर्टस के मुताबिक प्रदेश में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की वजह से यह फैसला लिया गया है। वहीं अब पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में फरीदाबाद, हिसार, फतेहाबाद और पलवल को शामिल किया गया है।

News By: Vanita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *