BIGG-BOSS के घर में झगड़ा करना सदस्यों को पड़ा भारी

बिग-बॉस सीजन-16 में घरवालों के झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन की बात करें तो मंगलवाल रात को बिग बॉस के घर में काफी उथल-पुथल देखने को मिली। दिन की शुरूआत में ही अर्चना और सौंदर्या के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला तो वहीं दोपहर के खाने के बाद श्रीजिता और गौरी नागौरी भी आपस में भिड़ गई। इस वाद-विवाद में श्रीजिता गौरी के स्टैंडर्ड पर भी कमेंट करती दिखी। इस झगड़े में एमसी स्टैन भी कूद पडे, वहीं घर के कैप्टन गौतम सभी को समझाने की भी कोशिश करते रहे लेकिन हमेशा की तरह कैप्टन की किसी ने नहीं सुनी।

गौरी, स्टैन, श्रीजिता और टीना नॉमिनेटेड

बिग बॉस ने कैप्टन गौतम को कन्फेशन रूम में बुलाया जिनकी गलती थी उनके नाम पूंछे। इस बीच गौतम गौरी, स्टैन, श्रीजिता और टीना का नाम लेते नजर आते है। बिग बॉस इन चारों कंटेस्टेंट को सजा देते हैं और नॉमिनेट कर देते हैं। इसी के साथ शालीन को भी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है।

News By: Vanita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *