हरियाणा में परिवार पहचान पत्र का शुभारंभ 2020 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। उनका मानना था की हमारे राज्य की आबादी का डाटा एक जगह एकत्रित किया जाए। जिसके द्वारा हर एक गरीब जिसकी आमंदनी 1.80 लाख से कम है उनको सहायता मिल सके। साथ ही पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार मिल सके। लेकिन यह सब एक जगह एकत्रित करना बहुत मुश्किल था जिसके लिए परिवार पहचान पत्र बनाया गया। अब हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के हर कोने में परिवार पहचान पत्र की गूंज उठती है। केंद्र सरकार भी परिवार पहचान पत्र पर अध्ययन कर रही है कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र ने भी अपनी एक टीम भेजी थी। साथ में अन्य राज्य भी परिवार पहचान पत्र पर अध्ययन कर रहे हैं। ताकि पूरे देश के हर एक राज्य में यह लागू कर सकें और गरीब तबके और बेरोजगारों युवाओ को ऊपर उठा सकें।
क्या है परिवार पहचान पत्र
परिवार पहचान पत्र हरियाणा सरकारकीमहत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को सभी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) का प्राथमिक उद्देश्य हरियाणा में सभी परिवारों का प्रामाणिक, सत्यापित और विश्वसनीय डेटा तैयार करना है । पीपीपी हरियाणा में प्रत्येक परिवार की पहचान करता है और परिवार की सहमति से प्रदान किए गए परिवार के मूल डेटा को डिजिटल प्रारूप में रखता है। प्रत्येक परिवार को आठ अंकों का परिवार-आईडी प्रदान किया गया हैं। परिवार आईडी को जन्म, मृत्यु और विवाह के रिकॉर्ड से जोड़ा गया हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जीवन की ऐसी घटनाएं होने पर परिवार के डेटा का स्वत: अद्यतनीकरण हो।
परिवार पहचान पत्र कार्ड कैसे बनता है
पारिवारिक समग्र आईडी के साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, बैंक पासबुक ) ले जाएं। कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर पात्रता जांच कराएं और परिवार पहचान पत्र बनवाएं।
परिवार पहचान पत्र में कौन कौन सी योजनाए जुडी हुई है
हरियाणा सरकार की तरफ से ज्यादातर योजनाओं को परिवार पहचान पत्र में जोड़ा गया हैं। जिनमे वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, परिवार पेंशन योजना, लाडली योजना, विवाह शगुन योजना, राशन आवंटन योजना, आयुष्मान भारत योजना, परिवार समृद्धि योजना, अंत्योदय उत्थान योजना को परिवार पहचान पत्र से जोड़ा गया है. बीपीएल राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेरोजगारी भत्ता, सकाम योजना और दूसरी सरकारी योजनाओं में आवेदन करने के लिए परिवार पहचान पत्र की जरूरत होगी।