हरियाणा के युवाओं को मनोहर सरकार का बड़ा तोहफा, एक साथ 66 हजार पदों पर भर्तियां

चंडीगढ़: हरियाणा में रुकी हुई भर्ति व्यवस्था को एक नई राह मिलेगी आने वाले समय में 66 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। लंबे समय से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह बहुत खुशी की खबर है हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए और प्रदेश में बेरोजगारी कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी प्रयास को लेकर 66 हजार से ज्यादा भर्तियां निकाली जा रही हैं ग्रुप सी और ग्रुप डी में। साथ में ही टीजीटी के पोस्टों पर 4 हजार के लगभग भर्तियां होंगी। जिन लोग की हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में आयु सिमा समाप्त हो चुकी थी उन अभ्यर्थियों को आयु छूट के साथ उनका टीचर प्रमाण पत्र आजीवन कर दिया गया है।

किन किन पदों पर होंगी भर्तियां…

हरियाणा में शिक्षा को महत्व देते हुए हरियाणा सरकार ने 18000 से ज्यादा पोस्टो पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। साथ में प्रदेश की सुरक्षा पर जोर देते हुए 6 हजार से ज्यादा महिला और पुरुष भर्तियां निकाली जाएँगी। हरियाणा में आम लोगों को ध्यान में रखते हुए कुछ विभागों में जेई, इंस्पेक्टर, लिपिक और लेखाकार की भर्तियां भी की जाएँगी। साथ ही चतुर्थ श्रेणी के लिए की तैयारी चल रही है चतुर्थ श्रेणी वर्ग में 22 हजार पदों पर भर्तियां की जाएँगी।

क्या है भर्तियों के पहलू:

हरियाणा सरकार ने तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों को एक संयुक्त पात्रता परीक्षा के माध्यम से करने की पहल की है जिसके द्वारा सभी उम्मीदवार एक ही परीक्षा दे सके। यह परीक्षा आने वाले 5,6 और 7 नवंबर को आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 17 जिलों में 1200 केंद्रों पर 4 परियों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा की जाएगी। भर्ती आयोग के चेयरमैन गोपाल सिंह खदरी का मानना है कि संयुक्त पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जनवरी 2023 में आ जाएगा। इन भर्तियों के लिए लगभग 11 लाख उम्मीदवारो ने आवेदन किए हैं।

हरियाणा संयुक्त पात्रता परीक्षा के मापदंड:

General Awareness, Reasoning, Math, Science, Computer, English, Hindi 70 Marks Haryana GK 30 Marks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *