छोटी बच्ची ने तोतले अंदाज में गाने के साथ की ऐसी एक्टिंग, लोग बोले- इंटरनेट पर धमाल मचा दिया

इंडिया में टिकटॉक पर बैन के बाद इंस्टाग्राम रील लोगों के बीच नया शगल हो गया । जिस तरह टिकटॉक पर कई नए-पुराने गाने ट्रेंड में आने के बाद लोग उसे फॉलो करने लगते थे, ठीक वैसा ही इंस्टाग्राम में भी देखा जाने लगा है, जैसे ही इंस्टाग्राम पर कोई पॉपुलर सॉन्ग का ऑडियो वायरल होता है, तो वहीं लोग भी उसी गाने को फॉलो करके रील्स बनाने लगते हैं । ऐसे में लाइक्स और व्यूज के लिए कई सारे लोग ट्रेंडिंग सॉन्ग पर रील्स बनाते हैं । इस ट्रेंड के बीच हम अक्सर देखते हैं कि बहुत से ऐसे चेहरे हैं, जो रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन जाते हैं ।

छोटी बच्चियों का शानदार डांस:

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बच्चियां स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक क्लासिक सॉन्ग पर डांस कर रही हैं । वीडियो को बच्चियों के पिता ने शेयर किया है । जो हैदराबाद में रहते हैं । सोशल साइट्स पर इसे मिलियन व्यूज मिले हैं । वीडियो में छोटी लड़कियों को गुरु दत्त और मधुबाला स्टारर फिल्म मिस्टर एंड मिसेज का गाना जाने कहां मेरा जिगर गया जी पर थिरकते हुए देखा जा सकता है । इस क्लासिक हिट को गीता दत्त और मोहम्मद रफी ने गाया था ।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो:

वीडियो देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों बहनों ने बेहद ही मजाकिया अंदाज में एक्टिंग की है । जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं । वायरल वीडियो में छोटी बच्ची का टूटा हुआ दांत भी नजर आ रहा है । यूजर्स ने हंसी के इमोजी के साथ कमेंट्स की बाढ़ ला दी और लड़कियों के एक्टिंग स्किल की सराहना की है । एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा- अरे ये दोनों टॉम एंड जेरी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *