आज चैत्र नवरात्रि के पूजा का नवमा पूजा हैं और अंतिम दिन भी हैं. नवरात्रि के नवमे दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती हैं. सिद्धिदात्री माता दुर्गा का नवमा स्वरुप हैं. मान्यताओं के अनुसार माता के इस स्वरुप के पूजा से सभी प्रकार की सिद्धि प्राप्त होती है. साथ ही पूरी नवरात्र में किया गया पूजा का आज के दिन के पूजा से ही सिद्ध होती हैं.
धार्मिक ज्ञान के मुताबिक, सिद्धिदात्री की आराधना करने से सभी प्रकार का ज्ञान आसानी से मिल जाता है. साथ ही उनकी उपासना करने वालों को कभी कोई कष्ट नहीं होता है. साथ ही आज के दिन कन्या पूजा बेहद लाभकारी माना जाता हैं.
चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमीं के दिन रामनवमीं का भी मनाई जाती हैं. मान्यता है इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने जन्म लिया था. जिसके बाद से आज का दिन रामनवमीं की के तौर पर भी मनाया जाने लगा.