#TablighiJamaat: मरकज के 93 जमाती पॉजिटिव, आंकडा हुआ 1650 पार

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में छाया हुआ है और बता दें की मरीजों का आंकड़ा भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज जमात ने इस आंकड़े को नाटकीय तौर पर बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है. ये जमाती पूरे भारत में फ़ैले हुए हैं और अब तक मरकज से लौटे 93 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

बता दें कि कोरोना संक्रमण का एपीसेंटर बन चुके तबलीगी जमात के मरकज के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मरकज की लापरवाही से कितना बड़ा संकट पैदा हो गया है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां जमात का हिस्सा रहे 93 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा 45 तमिलनाडु, 9 अंडमान और 24 दिल्ली के हैं.

इसके अलावा बता दें की पूरे देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1657 हो गया है, जिसमें 48 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में 18 और नए केस सामने आए हैं. इसमें मुंबई में 16 और पुणे में 2 केस आए हैं. पूरे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 320 हो गई है, जिसमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *