कोरोना का कहर देश के हर शाहर में जारी है. कोरोना के बड़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा है जिसके कारण देश में सबकुछ ठप्प है. बता दें की देश में इकोनॉमी की स्थिति पहले ही खराब थी लेकिन अब और कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से इकोनॉमी को लगातार नुकसान हो रहा है. ऐसे में रेटिंग एजेंसियां ने भारत के इकोनॉमी की स्थिति को बेहद ही खराब बताया है. मूडीज ने भारत के जीडीपी अनुमान को कैलेंडर वर्ष 2020के लिए 5.3फीसदी से घटाकर महज 2.5फीसदी कर दिया है.
ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने पहले भारत के जीडीपी में बढ़त 5.3फीसदी रहने का अनुमान जताया था. कोरोना वायरस संकट को लेकर मूडीज का कहना है कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा झटका लगेगा.
बता दें की न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक
मूडीज ने अपने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2020-21 में कहा कि अनुमानित वृद्धि दर के हिसाब से भारत में 2020में आय में तेज गिरावट हो सकती है. इससे 2021में घरेलू मांग और आर्थिक स्थिति में सुधार की दर पहले से अधिक प्रभावित हो सकती है.