PM ने की देशवासियों से प्रार्थना, ट्वीट कर कहा- जहाँ हैं वहीँ रहे..

पुरे देश में धीरे धीरे कोरोना अपने पेअर पसार रहा है. देश में अब तक कोरोना के मरीजों के 326 मामले सामने आ चुके हैं. मुंबई समेत महाराष्ट्र के चार शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात हैं. दिल्ली समेत कई राज्यों की सरकारों ने रेस्टोरेंट्स, सैलून आदि बंद रखने के आदेश दिए हैं. ऐसे हालात में बड़ी संख्या में लोग अपने गांव-घर लौटने लगे हैं, जो रोजी-रोटी की तलाश में शहरों का रुख किए थे.

ऐसे में पीएम मोदी ने ट्वीट कर के देशवासियों से प्रार्थना की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर के कहा है कि जो लोग जिस शहर में अभी हैं वहीँ रहे.

कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं। भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है। आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा। आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा।
Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2020

पीएम मोदी ने ट्वीट कर के कहा है की कोरोना के भय से मेरे बहुत से भाई-बहन जहां रोजी-रोटी कमाते हैं, उन शहरों को छोड़कर अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं. भीड़भाड़ में यात्रा करने से इसके फैलने का खतरा बढ़ता है. उन्होंने कहा है कि आप जहां जा रहे हैं, वहां भी यह लोगों के लिए खतरा बनेगा. आपके गांव और परिवार की मुश्किलें भी बढ़ाएगा.

एक और ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा है कि मेरी सबसे प्रार्थना है कि आप जिस शहर में हैं, कृपया कुछ दिन वहीं रहिए. इससे हम सब इस बीमारी को फैलने से रोक सकते हैं. उन्होंने कहा है कि रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर भीड़ लगाकर हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. कृपया अपनी और अपने परिवार की चिंता करिए. आवश्यक न हो तो अपने घर से बाहर न निकलिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *