जबसे कनिका कपूर के कोरोना पॉसिटिव पाया गया है तबसे हडकंप मचा हुआ है. और ऐसा इसलिए है क्योंकि जब कनिका कपूर लखनऊ में पार्टी मना रहीं थी को उनकी पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे.
हालांकि कनिका के कोरोना पॉसिटिव होने के बाद दोनों ने अपने आप को आइसोलेशन में रखा था लेकिन इसके बावजुद कोरोना होने का डर तो उनको सता रहा था.
मामले से इतना हड़कंप मचने का यह भी था क्योंकि पार्टी अटैंड करने के बाद दुसरे दिन संसद में ब्रेकफास्ट भी किया था. यह खबर सुनने के बाद सांसदों में हड़कंप मच गया.
हालांकि शनिवार का दिन इन दोनों दिग्गजों के साथ ही अन्य सांसदों के लिए भी राहत भरी खबर लेकर आया. पहले वसुंधरा राजे की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई, और अब भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह की रिपोर्ट भी कोरोना नेगेटिव आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि की है. भाजपा सांसद दुष्यंत की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने से उन सांसदों की भी जान में जान आई है, जो पिछले कुछ दिनों में दुष्यंत के संपर्क में आए थे.