रेलवे स्टेशनों, पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे हाईवे पर स्क्रीनिंग आज से शुरू

पुणे के डिवीजनल कमिश्नर दीपक म्हैसेकर ने महाराष्ट्र की स्थिति को लेकर कहा है कि रेलवे स्टेशनों, पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे हाईवे पर स्क्रीनिंग आज से शुरू होगी, जिसके लिए हमने 50 थर्मल स्कैनर खरीदे। भोजन और आवश्यक चीजों के अलावा कुछ भी घर पर वितरण के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।

महाराष्ट्र में पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 49 हो गया है। वहीं आंध्र प्रदेश में 2, दिल्ली में 10, हरियाणा में 17, कर्नाटक में 14,केरल में 27, पंजाब में 2, राजस्थान में 7, तमिलनाडु में एक, तेलंगाना में 13, जम्मू-कश्मीर में 4, लद्दाख में 8, उत्तर प्रदेश में 19, उत्तराखंड में एक, ओडिशा में एक, छत्तीसगढ़ में एक और पश्चिम बंगाल में एक केस सामने आए हैं।

बता दे कि पुरे विश्व में कोरोना के कुल 2 लाख 26 हज़ार 317 केस सामने आये हैं, जिसमे से 9 हज़ार 2 सौ 83 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिसमे से 85 हज़ार 831 लोगों की रिकवरी भी हो चुकी हैं। वहीँ वर्तमान में 1 लाख 31 हज़ार 203 केस हैं। जिसमे से 1 लाख 24 हज़ार 307 माइल्ड कंडीशन में हैं और 6,896 डेंजर जोन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *