पीएम मोदी बोले- कोरोना से बचने के लिए संकल्प और संयम की जरूरत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस पर देश के नाम संबोधन दे रहे हैं.पीएम मोदी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए दो प्रमुख बातों की आवश्यकता है. पहला- संकल्प और दूसरा- संयम. वैश्विक महामारी कोरोना से निश्चिंत हो जाने की ये सोच सही नहीं है. इसलिए, प्रत्येक भारतवासी का सजग रहना, सतर्क रहना बहुत आवश्यक है.

पीएम मोदीने इस दौरान कहा कि कोरोना वायरस ने पूरी मानव जाति को संकट में डाला है. पीएम ने कहा कि इन दो महीनों में भारत के 130 करोड़ नागरिकों ने कोरोना वैश्विक महामारी का डटकर मुकाबला किया है, आवश्यक सावधानियां बरती हैं. लेकिन, बीते कुछ दिनों से ऐसा भी लग रहा है जैसे हम संकट से बचे हुए हैं, सब कुछ ठीक है

कोरोना वायरस को लेकर दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. वहीं हिंदुस्तान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 4 हो चुकी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के मुद्दे पर देश को संबोधित करने वाले हैं. पीएम मोदी लगातार कोरोना वायरस की देश में स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं. साथ ही कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीएम मोदी सोशल मीडिया के जरिए लोगों की हौसला अफजाई भी कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *