कोरोना का कहर पूरी दुनिया में फैलता दिख रहा है. आपको बता दे कि इस समय कोरोना वायरस को लेकर को #SafeHandsChallenge चल रहा है. जिसे हर बॉलीवुड स्टार एक्सेप्ट कर रहा है, और फैंस को सही से हाथ धोने का तरीका बता रहा है. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा समेत कई अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस भी इस चलेंगे को स्वीकार किया और पूरा किया। वहीं एकता कपूर ने भी कुछ ऐसा ही किया। अपने फैंस को सही तरीके से हाथ धोने को बताया। लेकिन उनका यह उन्हें ही महंगा पड़ गया.
View this post on Instagram
बता दे कि, एकता कपूर ने अभी हाल हीं में अपना एक हाथ धोने का सही तरिका बताते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वहीं आप सभी जानते है कि एकता कपूर भगवन में बहुत ज्यादा भरोसा करती है, और हर वक्त वह ढेरो अंगूठियाँ और ब्रेस्लेट पहनें रखती है. इसी बीच जब एकता ने अपना हाथ धोने वाला वीडियो बनाया। तो उन्होंने अपनी अँगूठिया और ब्रेस्लेट नहीं उतारे, और इसी कारण से एकता कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयी. एक यूजर्स ने एकता को सलाह दे रहे है. यूजर्स लिख रहे है कि तुम्हें अपनी सारी जूलरी और धागे हटा देने चाहिए. तो वही दूसरे यूजर ने लिखा कि इन अंगूठियों और मालाओं को गरम पानी में डाल कर निकाल दो.