देश में कोरोना वायरस का कहर हर शहर में फैला हुआ है. इसी को लेकर देश में अलग-अलग तरह की अपवाहें फैल रही है. इसी के वजह से ही देश में लॉकडाउन को लेकर की अपवाहें फैल रही है. कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन की अफवाहों को प्रधानमंत्री कार्यालय ने सिरे खारिज दिया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएमओ ने कहा है कि
पीएम नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे अपने संबोधन में लॉकडाउन जैसी कोई घोषणा नहीं करने वाले हैं.
पीएमओ ने कहा है कि
इससे जुड़ी आ रही खबरें निराधार है और इससे अनावश्यक रूप से लोगों के मन में दहशत पैदा होगा.