निर्भया के गुनहगारों की मौत का मंजिल बहुत करीब आ गया है. उनके और मौत के बीच अब महज तीन दिन का फासला है. चारों दोषियों को आने वाले 20 मार्च को फांसी दी जानी है. वहीं फांसी देने वाले जल्लाद भी मेरठ से दिल्ली स्थित तिहार जेल पहुंच चुके हैं. बुधवार को फांसी का डमी ट्रायल भी किया जाएगा.
आपको बात दें कि निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देनी के लिए जेल प्रसाशन ने 3 दिन पहले जल्लाद को आने के लिए पत्र लिखा था. ताकि चारों दोषियों को 20 मार्च की सुबह 5:30 बजे फांसी पर लटकाया जा सके.
वहीं फांसी जैसे सजा को सुनकर चारों कैदी सहमे हुए है वह खाना पीना भी नहीं खा रहे हैं. दोषी अक्षय को उसके परिवार से मिलाया जाएगा. हालांकि अब तक अक्षय के तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. वहीं बाकि तीन दोषियों विनय, पवन और मुकेश पहले ही अपने परिवार से मुलाक़ात कर चुके हैं. जबकि अक्षय का मुलाकात बाकी था.
बताया जा रहा है कि चारों को तिहाड़ की जेल नंबर 3 में फांसी पर लटकाया जाएगा चारों को किसी बाहरी शख्स से नहीं मिलने दिया जा रहा है और ना ही स्टाफ इन के करीब जा रहा है. अधिकारी को कहना है कि फांसी देने के बाद जेल में रहते हुए इनके अकाउंट में जो भी पैसे जमा हुए हैं वह इनके परिवार को दे दिए जाएंगे.