बिहार के राज्यसभा के सभी पांच उम्मीदवारों को बुधवार को जीत हांसिल कर अपना प्रमाण पत्र ले लिया है। बता दें कि राज्यसभा के लिए पांचों सदस्य निर्विरोध चुने गए है। राज्यसभा सदस्य के तौर पर जो उम्मीदवार चुने गए है, उसमें जेडीयू से हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर, बीजेपी के विवेक ठाकुर और आरजेडी के प्रेमचंद गुप्ता और अमरेंद्रधारी सिंह हैं।
जानकारी के मुताबिक, निर्वाचन पदाधिकारी बटेश्वरनाथ पांडेय ने पांचों को निर्वाचित घोषित किया और जीत का प्रमाण पत्र दिया। वहीं, जब आरजेडी उम्मीदवार को जीत का प्रमाण पत्र मिला तो उस वक्त बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मौजूद रहे। इधर, एनडीए उम्मीदवारों को जब सर्टिफिकेट मिला तो उस समय संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री संजय कहा रहे मौजूद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद रहे। बता दें कि सभी निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू होगा।
इससे पहले 16 मार्च को प्रदेश की राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए नामांकन में सभी प्रत्याशियों के नामांकन की जांच की गई थी। ये सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। वहीं, बिहार एनडीए की ओर से तीन प्रत्यशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिमसें जेडीयू के दो और बीजेपी के एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया था। जबकिॉ आरजेडी की ओर से अमरेन्द्रधारी सिंह और प्रेमचंद गुप्ता ने नामांकन किया गया था।